खतरा: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रिमत छह मरीजों की मौत

खतरा: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रिमत छह मरीजों की मौत
Spread the love

कोविड के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहींः कोविड विशेषज्ञ

नई दिल्ली। नए साल से पहले कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 692 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, बुधवार को 529 केस सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड के कुल सक्रिय मामले 4,097 तक पहुंच चुके हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से संक्रमित छह लोगों की मौत हुई है। दो महाराष्ट्र में, और एक-एक दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में मौत के मामले सामने आए हैं। बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 सब-वेरिएंट श्रछ.1 का पहला मामला सामने आया। कोविड-19 (ब्व्टप्क्-19) के श्रछ.1 वैरिएंट का पहला मामला केरल में सामने आया था।
बता दें कि भारत में बुधवार तक सब-वेरिएंट के कुल 109 मामले पाए गए हैं। सब वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले गोवा से सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी इस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं।

Parvatanchal