पहलगाम हमले के विरोध में सोमवार को रहा काशीपुर बंद

पहलगाम हमले के विरोध में सोमवार को रहा काशीपुर बंद
Spread the love

काशीपुर। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दाेष पर्यटकों के साथ बर्बरतापूर्ण नरसंहार के खिलाफ सोमवार को काशीपुर में व्यापार मंडल, विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा काशीपुर बंद का आह्वान पर बाजार बंद रखा गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे। इस मौके पर  लोगों ने शहर में आक्रोश रैली का आयोजन भी किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वे हर तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए पर्यटकों के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देनी चाहिए। काशीपुर नगर निगम मेयर दीपक बाली ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित यह आतंकी हमला देश की राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की एक साजिश थी. लेकिन पूरे देश ने एकजुट होकर जो एकता का प्रदर्शन किया, उससे साबित हो गया कि पूरा देश एकजुट है।
वहीं पार्टी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि यह व्यापारियों के द्वारा अपना विरोध प्रकट करने का तरीका है। व्यापारी वर्ग चाहता है कि आतंकवादियों को देश के प्रधानमंत्री कठोर से कठोर सजा दें। ताकि भविष्य में किसी भी तरह का आतंकवादी कोई हरकत न कर सके।
खालसा फाउंडेशन के जगमोहन सिंह बंटी ने कहा कि सभी व्यापारी भाइयों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आतंकवाद के विरुद्ध अपना विरोध जताया है। उन्होंने आतंकवादियों के इस कृत्य को बहुत ही निंदनीय बताया।

Parvatanchal