पदभार: संधू ने संभाला केंद्रीय चुनाव आयुक्त का कार्यभार, उत्तराखंड के मुख्य सचिव रह चुके हेैं सिंह

पदभार: संधू ने संभाला केंद्रीय चुनाव आयुक्त का कार्यभार, उत्तराखंड के मुख्य सचिव रह चुके हेैं सिंह
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू का चयन देश के चुनाव आयुक्त के तौर पर किया गया है।  15 मार्च को ही उन्होंने चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली। एसएस संधू वैसे तो मूल रूप से पंजाब के रहने वाले है, लेकिन वो उत्तराखंड कैडर पूर्व आईएसएस अधिकारी है।
बीते साल 31 दिसंबर को ही सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव से पद से रिटायर हुए हैं।
सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सुखबीर सिंह संधू ने साल 2021 में उत्तराखंड के 17वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था, जो हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल जुलाई में पूरा हो गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था। इससे पहले एसएस संधू एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  के चेयरमैन का पद भी संभाल संभाल चुके हैं।

Parvatanchal