दुस्साहस: नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 19 लड़के फरार, तलाश में जुटी पुलिस

दुस्साहस: नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 19 लड़के फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोडकर देर रात 19 लड़के फरार हो गए। इस दौरान भागने वाले लड़कों ने केंद्र के स्टोर कीपर से भी मारपीट की। भागने के बाद कुछ लड़के तो अपने घर पहुंच गए लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं। केंद्र के स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने लापता लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।
कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लड़के रह रहे हैं। शनिवार की रात 19 लड़कों ने स्टोर में पहुंचकर स्टोर कीपर महेश से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वहां रखे गैस सिलेंडर से कमरे की खिड़की तोड़ी और वहां से फरार हो गए। भागने वाले 19 लड़कों में से 4 लड़के ऐसे हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी लड़के बालिग हैं। कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को दोबारा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की गुजारिश की है। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि लापता लड़कों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Parvatanchal