शातिर: खाताधारक के खाते से साइबर ठग ने उड़ा ली हजारों की नकदी

शातिर: खाताधारक के खाते से साइबर ठग ने उड़ा ली हजारों की नकदी
Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने की बात कह ओटीपी नम्बर हासिल करने के बाद खाताधारक के खाते से 96233 रूपये निकाल लिये गये। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। गोपाल साधुका पुत्र शिबु साधुका निवासी आदर्श इन्द्रा बंगाली कालोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है, जो  काफी पुराना है और उसकी कुल लिमिट 1,10,000 रुपये हैं। उन्होंने बताया कि जिस सम्बन्ध में 28 फरवरी 2023 को उसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति की काल आयी। काल करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताकर तथा उसके क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने व कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 2,50,000 रुपये करने की बात बतायी। बताया कि रजिस्टर्ड नम्बर पर ओटीपी हमारे द्वारा भेजा जायेगा। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसेे धोखे में रख कर कई बार ओटीपी पूछ लिया। बाद में शक होने पर जब उसने कार्ड की लिमिट बढने की जानकारी प्राप्त करने के लिये अपने कार्ड की लिमिट चैक की तो उसके कार्ड से कुल 96233-1रुपये कटने की जानकारी का मैसेज आ गया। गोपाल का कहना है कि उस व्यक्ति द्वारा छलकपट कर कम्प्यूटर संसाधनों का दुरूपयोग किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

Parvatanchal