दुस्साहस: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, घर से चुरा ले गए सोने-चांदी के गहने और नकदी, मुकदमा दर्ज़ कर जांच में जुटी पुलिस

दुस्साहस: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, घर से चुरा ले गए सोने-चांदी के गहने और नकदी, मुकदमा दर्ज़ कर जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

 

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मकान से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कॉलोनी निवासी फरीदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बीती 22 अगस्त को अपने घर में ज्वेलरी और नकदी रखी थी। इसके बाद छह सितंबर को जब उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब सामान का पता नहीं चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
शिकायत के आधार पर पटेलनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Parvatanchal