दुखद: पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की हो गई दर्दनाक मौत

दुखद: पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की हो गई दर्दनाक मौत
Spread the love

 

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना आपातकालीन सेवा को दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal