दुखद: छत पर पानी की टंकी लगा रहे फिटर की करंट लगने से मौत

दुखद: छत पर पानी की टंकी लगा रहे फिटर की करंट लगने से मौत
Spread the love

रुद्रप्रयाग।  पुनाड़ वाल्मीकि बस्ती में छत पर पानी की टंकी लगाने के दौरान फीटर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया है। विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य ने घटना पर दुख जताया। जल संस्थान में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत तैनात फीटर दिनेश चंद्र निवासी शनिवार को पुनाड़ वाल्मीकि बस्ती में एक छत पर पानी की टंकी लगा रहा था। इस दौरान वह लोहे के एक पाइप को मोड़ रहा था कि इसी दौरान पाइप का एक सिरा ऊपर से गुजर रही 11केवी विद्युत लाइन के तार से टकरा गया। लोहे के पाइप पर करंट दौड़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इधर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने कहा कि मृतक के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं जलसंस्थान के ठेकेदार अरुण कप्रवाण ने बताया कि दिनेश चंद्र पिछले डेढ़ वर्ष से बतौर श्रमिक कार्य कर रहा था।

Parvatanchal