उम्मीद : जौनपुर और थौलधार की 30 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
पीएमजीएसवाई ने निर्विवाद वाली सड़कों की डीपीआर बनानी की शुरू
नई टिहरी। जौनपुर और थौलधार ब्लॉक में करीब 12 गांवों की सड़क से जुड़ने की उम्मीद जगी है। पीएमजीएसवाई खंड द्वितीय ने दोनों ब्लॉकों में 250 से अधिक आबादी वाले गांवों के लिए जो 30 सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। उनको मंजूरी मिल गई है। इससे विभाग ने निर्विवाद वाली सड़कों की डीपीआर बनानी शुरू कर ही है। जौनपुर और थौलधार ब्लॉक में 250 से अधिक आबादी वाले दर्जनों गांव सड़क से वंचित हैं जिससे लोग लगातार सड़क की मांग कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई ने ऐसे गांवों का सर्वे कर जौनपुर की 23 और थौलधार ब्लॉक की सात सड़कों की सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी। केंद्र सरकार से सभी 30 सड़कों के सर्वे प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मापदंड सर्वे को स्वीकृति मिलने के बाद पीएमजीएसवाई ने सड़कों की डीपीआर बनानी शुरू कर दी है। पहले उन सड़कों की डीपीआर तैयार की जा रही है जिसमें कहीं कोई विवाद नहीं है। विभाग ने मसराना-किमोई करीब 5.25 किमी, धनोल्टी-दवाली मध्य आलू चक 14.90 किमी, गरखेत-द्वारगढ़ 3.80, मसोन बैंड-जैद्वार मल्ला 11.83 और नैनबाग घोड़ाखुरी-सनब मल्ला पांच किमी सड़क की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है।
जौनपुर ब्लॉक की सड़कें भी हैं शामिल: मथलाऊ-गवाना 5.50 किमी, हटवाल गांव- कुडानी 7 किमी, आरकेके-ददक 7.50, पाली-दुधली सरतली 15, आरकेके-धनचुला 6 किमी, आरकेके-धौलागिरी 2.50,रगड़गांव-सेरा 9 किमी,पंतवाड़ी-नागटिब्बा 14, धनोल्टी लग्गा गोठ 12, स्यालसी-गोरन 5 किमी, सुवाखोली अलमस थत्यूड़-फेरी किमोरा 3 किमी, सत्यों-सेमवाल गांव 4 किमी, घेना-ताल 8, बडेथी बनचौरा-म्याणी 4.50 किमी, अग्यारना-कोल्टी 13.50किमी। थौलधार में नगुण भवान-अंधियारी लग्गा चापड़ा 5.50 किमी,कोटीरौल्यालू की-दुरबाली 10 किमी, मंजरवाल गांव-पंडोगी 4 किमी, मैंडखाल बंगियाल-रैदोणी 4 किमी, कुनेर दो और रतवाड़ी ल्वारखा स्यांसू 8.50 किमी

