दुखद: गंगनहर में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबकर लापता, दोस्तों के साथ आया था साक्षी घाट

दुखद: गंगनहर में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबकर लापता, दोस्तों के साथ आया था साक्षी घाट
Spread the love

हरिद्वार।  पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की दोपहर की है। उत्कर्ष (16) पुत्र गंभीर निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए सतनाम साक्षी घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान रेलिंग के पार चला गया और अचानक गहरे पानी में पहुंच गया। देखते ही देखते तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जल पुलिस की टीमें किशोर की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं। टीमें लगातार गंगा घाटों पर लोगों को रेलिंग के पार स्नान न करने के लिए जागरूक भी कर रही हैं।
लालपुल पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
दूसरी ओर, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे की है। जब लालपुल पर अचानक एक महिला पहुंच गई और तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन की टक्कर लगते ही महिला दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में भिजवाते हुए पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Parvatanchal