दुखद: खाई में गिरने से बुजुर्ग पर्यटक की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

दुखद: खाई में गिरने से बुजुर्ग पर्यटक की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव
Spread the love

 

मसूरी। पहाड़ की ठंडी वादियों में सुकून के कुछ दिन गुज़ार लेने की ख्वाहिश लिए यहां पहुंचे एक बुजुर्ग के लिए यह यात्रा जीवन की अंतिम यात्रा साबित हुई। घूमते वक्त पैर फिसल जाने से बुजुर्ग नीचे से गुजर रही सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सीसीआर देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि हाथी पाँव मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल घटना-स्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हाथी पाँव मसूरी के पास घूम रहा था, अचानक उक्त व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण वह ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गया, जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने गहन सर्चिंग के उपरांत हरियाणा निवासी चांद सिंह पुत्र करतार सिंह ( 61 वर्ष) के शव को निकाल कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Parvatanchal