दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी टैक्सी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी टैक्सी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Spread the love

चमोली।  नारायणबगड़-चिडिंगा-सिलोड़ी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रदीप गुसाईं की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक मनीष बिष्ट का उपचार श्रीनगर बेस अस्पताल में चल रहा है। सोमवार शाम को सिलोड़ी गांव से आगे कुछ दूरी पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में चालक मनीष बिष्ट (35) और प्रदीप गुसाईं (38) दोनों निवासी सिलोड़ी गांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नारायणबगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस बीपी पुरोहित ने बताया कि प्रदीप गुसांई की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं चालक मनीष बिष्ट को श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। प्रदीप प्राइवेट नौकरी करता था। उनकी मौत की खबर से सिलोड़ी गांव में शोक की लहर छाई है।

Parvatanchal