दहशत: श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में में एक साथ दो गुलदार दिखने से इलाके में दौड़ी ख़ौफ़ की लहर

दहशत: श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में में एक साथ दो गुलदार दिखने से इलाके में दौड़ी ख़ौफ़ की लहर
Spread the love

श्रीनगर (गढ़वाल)। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भक्तियाना में बीते सोमवार रात्रि को दो गुलदार सीसीटीवी कैमरे में दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व श्रीकोट, पराग डेयरी,घसिया महादेव, कमलेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी नजर आई है, जबकि बीते महीने खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था। लगातार घूमते नजर आ रहे गुलदारों से श्रीनगर में नौकरी पेशे वाले लोग भी सहमे हुए दिनचर्या निर्वहन कर रहे हैं। स्थानीय अरुण नेगी, राजेश बडोनी, विजय रावत ने बताया कि सोमवार देर रात्रि शीतलामाता मंदिर मार्ग भक्तियाना में वे दुकान का काम निपटा कर करीब दस बजे घर की ओर जा रहे थे, इतने में दो गुलदारों की एक साथ आवाजाही देखी गई, जिससे डर का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिये आवाजाही वाले इलाकों में पिंजरा लगाये जाने की मांग की, जिससे कोई बड़ी घटना घटित न हो पाये। इधर, श्रीनगर रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि गुलदार की सूचना पर विभागीय टीम गश्त कर रही है। जनता की सुरक्षा को देखते हुए जागरूकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं।

(फ़ोटो प्रतीकात्मक)

Parvatanchal