दहशत: देर रात को गांव को लौट रहे बाइक सवार पर गुलदार ने मारा झपटा, ग्रामीण घायल
नई टिहरी। मणि-कुमराड़ा-स्यांयू सड़क पर बीते शुक्रवार रात्रि को गुलदार ने एक बाइक सवार व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो गुलदार भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बल्डोेगी निवासी मकान सिंह बीते शुक्रवार को बाइक से कुमराड़ा से अपने गांव की ओर जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचते ही गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इससे बाइक सवार नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को वहां से भगाया। घटना में गुलदार के नाखूनों के हमले में मकान सिंह गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद अनुभाग अधिकारी केदार सिंह और वन बीट अधिकारी आजाद सिंह पवार अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी ली। रेंज अधिकारी जगमोहन सिंह गंगाड़ी ने कहा कि घायल का उपचार चल रहा है।

