दहशत: घर के आंगन में भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी से ले गए अस्पताल, हायर सेंटर रेफर
चमोली(आरएनएस)। महिला अपने घर में खाना बना रही थी, इस दौरान बाहर आने पर आंगन में भालू ने ह़मला कर दिया। नजदीक दो कुत्तों के भौंकने और महिला के शोर करने पर भालू महिला को छोड़ भाग गया।चमोली में थराली तहसील के रतगांव में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। भालू ने घर के बाहर निकली शांति देवी( 55)पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।ग्रामीण प्रदीप फस्र्वाण ने बताया कि सोमवार दोपहर महिला अपने घर में खाना बना रही थी, इस दौरान बाहर आने पर आंगन में. भालू नें हमला कर दिया। नजदीक दो कुत्तों के भौंकने और महिला के शोर करने पर भालू महिला को छोड़ भाग गया, लेकिन घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला को ग्रामीण डंडी कंडी में थराली अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया।

