दहशत: गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान, वन विभाग से लगाई जल्द निजात दिलाने की गुहार

दहशत: गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान, वन विभाग से लगाई जल्द निजात दिलाने की गुहार
Spread the love

 

पौड़ी। कफोलस्यूं पटटी के ग्राम पल्ली में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दिन में ही गांव के पास दिखाई दे रहा है। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। बुधवार को ग्राम पल्ली के प्रशासक ग्राम प्रधान जयवीर सिंह रावत ने ग्रामीणों के साथ नागदेव पौड़ी रेंज के रेंजर को ज्ञापन दिया।

इस दौरान जयवीर सिंह रावत ने कहा कि इन दिनों गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों को कई बार दो गुलदार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। गुलदार यहां कई मवेशियों को अपना निवाला भी बना चुका है। शाम होते ही कई बार गुलदार गांव में आ रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बताया कि गुलदार के आतंक से ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। वहीं, रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

Parvatanchal