चौकसी: पोखड़ा वन रेंज में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित; वन विभाग ने इलाके में बढ़ाई गश्त

चौकसी: पोखड़ा वन रेंज में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित; वन विभाग ने इलाके में बढ़ाई गश्त
Spread the love

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। गुलदार ने पोखड़ा ब्लाक के बगड़ीगाड़ गांव में महिला को मार दिया था। गुलदार के इस हमले के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत बनी है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने जब तक गुलदार के नरभक्षी घोषित होने संबंधी आदेश नहीं हुए तब तक महिला के शव को रेंज कार्यालय से नहीं उठाया और नहीं पीएम होने दिया। रात करीब 11 बजे सक्रिय गुलदार के नरभक्षी घोषित होने संबंधी आदेश के बाद ग्रामीण माने। इसके बाद पीएम हो पाया। पोखड़ा के बगड़ीगाड़ में गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में भी रोष देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि बीते महीने ही गुलदार ने हमला किया था। इसके बाद भी वन विभाग ने यहां चौकसी नहीं बढ़ाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शव के रेंज दफ्तर में ही रखा और गुलदार के नरभक्षी घोषित किए जाने की मांग पर अड़े रहे। रात करीब 11 बजे गुलदार के नरभक्षी के आदेश् जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को वन विभाग ने दिखाएं। इसके बाद भी ग्रामीण पीएम करने के लिए तैयार हुए। ब्लाक प्रमुख पोखड़ा संजय गुंसाई और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र में बढ़ते गुलदार के हमलों पर चिंता जताई। कहा कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार के हमले हो रहे है इससे ग्रामीणों की दिनचार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। अब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने से भी डर रहे हैं। वन विभाग से मांग की गई है कि गुलदार के आंतक से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए। उधर, शु्क्रवार को वन विभाग ने प्रभावित गांव में जहां टीम तैनात की वहीं यहां गुलदार पर नजर रखने के लिए ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए हैं। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ ने अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सक्रिय गुलदार पर टीम नजर रख रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाएं जा रहे हैं। गुलदार के नरभक्षी के आदेश मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की ओर से किए गए है। अब शिकारी दल को भी प्रभावित गांव में भेजा जाएगा।

Parvatanchal