कामयाबी: अफजल हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
काशीपुर। अफजाल हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अनीस अहमद के परिवार में नौ जून को दो लड़कियों का विवाह होना था। इसके लेकर परिवार के लोग शनिवार को विवाह में देने के लिए कुछ सामान लेकर आए थे। घर के सामने जगह न होने पर 68 वर्षीय अफजल अहमद ने पड़ोसी से दरवाजे के सामने खड़े वाहन को हटाने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर गाड़ी स्वामी और परिजनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात को आरोपी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। इसमें अफजल के गंभीर रूप से घायल हो गए।
अगले दिन परिजन निजी अस्पताल से अफजल को ऋषिकेश एम्स ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद दो आरोपी भाइयों अली अकबर और नाजिम पुत्रगण सुबराती को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फराह आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में एसएसआई अरविंद बहुगुणा, जसविंदर सिंह, सुनील कुमार, पुष्कर भट्ट, धर्मेंद्र भारती, सुरेंद्र कंबोज, जगदीश दुग्ताल, नरेश चौहान शामिल रहे।

