पेपर लीक कांड: एसटीएफ ने दबोची लखनऊ कनेक्शन की एक और कड़ी

पेपर लीक कांड: एसटीएफ ने दबोची लखनऊ कनेक्शन की एक और कड़ी
Spread the love

देहरादून। एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और को गिरफ्तार किया। इस मामले में अभी तक एसटीएफ ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में लखनऊ कनेक्शन की एक और कड़ी को गिरफ्तार किया। आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विपिन बिहारी निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्ष 2013 से कंपनी में कार्यरत था और पूर्व गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा से पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त कर आरोपी दिनेश मोहन जोशी को बरेली में उपलब्ध कराया गया था। आरोपी दिनेश जोशी पूर्व अधिकारी पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा हल्द्वानी व आसपास के चुनिंदा छात्रों को उपरोक्त पेपर लीक किया गया था जिससे यूकेएसएसएससी वीपीडीओ भर्ती में कुछ छात्रों द्वारा मेरिट लिस्ट में अच्छा स्थान प्राप्त किया गया। अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में कई अन्य छात्र भी एसटीएफ की रडार में है। उन्होंने बताया कि अभी ओर गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। जिनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Parvatanchal