आक्रोश: युवती की मौत के मामले को लेकर तनाव के हालात, सियासी दखलंदाजी भी शुरू

आक्रोश: युवती की मौत के मामले को लेकर तनाव के हालात, सियासी दखलंदाजी भी शुरू
Spread the love

देहरादून। जिले के डोईवाला क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए हर्रावाला पुलिस चौकी में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मृतक युवती के घर पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा। ये लोग युवती की मौत के जिम्मेदार  लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।युवती की मौत हुए आज तीसरा दिन है और स्वजन शव का अंतिम संस्कार करवाने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरिद्वार क्षेत्र से विधायक मोहम्मद शहजाद के अलावा सैकड़ों की संख्या में बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे हैं। वहीं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के आने की भी चर्चा।
वहीं हरिद्वार से आ रहे समर्थकों को लालतप्पड़ पुलिस चौकी के समक्ष रोक दिया गया है। लालतप्पड़ पर लगभग 40 गाड़ियां रोकी गई हैं। जिसमें 200 के लगभग कार्यकर्ता मौजूद हैं।बता दें कि पिटाई के बाद युवती कई दिनों से बीमार चल रही थी। इस दौरान अस्पताल  में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके स्वजन व अन्य लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दरअसल युवती के साथ दिसंबर 2021 और अप्रैल 2022 में मारपीट का मामला सामने आया था। परिजनों का आरोप है कि तभी से उक्त युवती बीमार रहती थी। कई अस्पतालों में उसका उपचार भी कराया गया। युवती की मौत बीमारी से ही हुई है। वहीं डॉक्घ्टरों का कहना है कि युवती की सांस नली में बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।

Parvatanchal