एक्शन: बिना लेआउट मंजूरी काटे जा रहे थे प्लॉट, एमडीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त की सड़कें

एक्शन: बिना लेआउट मंजूरी काटे जा रहे थे प्लॉट, एमडीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त की सड़कें
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। शहर के बाहरी क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई की। पुराना शिमला बाईपास रोड पर शेरपुर और सेलाकुई के नजदीक श्रीराम कॉलेज के पास करीब आठ से दस बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी चलाकर सड़कें ध्वस्त कर दीं। प्राधिकरण के अनुसार संबंधित भू-स्वामियों ने कॉलोनी विकसित करने से पहले तलपट मानचित्र (लेआउट) स्वीकृत नहीं कराया था। इसके बावजूद जमीन पर सड़कें बनाकर प्लॉट काटे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर बनाई गई सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया और स्थल को सील किया गया।एमडीडीए
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने लोगों से अपील की कि जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसका स्वीकृत लेआउट, भू-उपयोग और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की जांच जरूर करें। बिना जांच निवेश करने पर खरीदारों को आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Parvatanchal