एक्शन: गालीबाज  भाजपा नेता पर  सीएम योगी के तेवर सख्त,  अवैध कब्जे पर चलवा दिया बुलडोजर 

एक्शन: गालीबाज  भाजपा नेता पर  सीएम योगी के तेवर सख्त,  अवैध कब्जे पर चलवा दिया बुलडोजर 
Spread the love

 

नोएडा (यूपी)। यहां पिछले दिनों सार्वजनिक  स्थान पर  कब्जे का विरोध कर रही महिला को अश्लील गालियां देने और उसके साथ मारपीट की कोशिश  करने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर मुख्यमंत्री योगी की भृकुटी तन गई है। सीएम से हरीश झंडी मिलते ही विवादित नेता के खिलाफ प्रशासन की ओर से बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर बुजडोजर चला दिया गया है। नोएडा अथॉरिटी की टीम बुलडोजर के साथ ग्रांड ओमेक्स सोसायटी पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है, जिसके बाद से वह फरार बताया जा रहा है।
ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में अवैध कब्जे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में त्यागी महिला को अश्लील गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस को अब तक आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पाई है और वह अब तक फरार है।

इसी  बीच रविवार रात नोएडा की ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में फिर से हंगामा हुआ। करीब आधा दर्जन लोगों ने रविवार रात करीब पौने 8 बजे बिना इजाजत सोसायटी में घुसने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
श्रीकांत त्यागी के मामले में पुलिस प्रशासन ने भी सख्त  रुख  अपना लिया है और फेज-2 के थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाही दिखाई। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

उधर, जिन लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है  उनका कहना है कि वो भी त्यागी समाज से हैं। वो लोग श्रीकांत त्यागी के बच्चों से मिलने ग्रांड ओमेक्स सोसायटी गए थे। उन्होंने श्रीकांत त्यागी के बच्चों का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था।
खास बात यह है कि पीड़ित महिला की जान को खतरा देखते हुए नोएडा पुलिस ने उनको सुरक्षा दे दी है। दो कॉन्स्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिए गए हैं।
बुलडोजर बाबा के नाम से चर्चित यूपी के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस कार्यवाही से साफ हो गया है कि जो भी गुंडागर्दी  करेगा, उसको सजा मिलनी तय है। हालांकि पुलिस अभी भी त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन पीड़ित महिला द्वारा थाने मे तहरीर देने के बाद श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर लगना तय माना जा रहा है।

Parvatanchal