उत्साहवर्द्धन: अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित

उत्साहवर्द्धन: अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित
Spread the love

 

रुद्रपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसटीएफ कुमाऊं रेंज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 हजार रुपए ईनाम देकर सम्मानित किया।  साथ ही डीजीपी ने टीम को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में और उत्तराखंड पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाने में योगदान पर बधाई देते हुए पीठ थपथपाई। एसटीएफ कुमाऊं रेंज में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान में कुख्यात ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। डीजीपी ने एसटीएफ टीम को देहरादून में सम्मानित किया है। डीजीपी ने एसटीएफ कुमाऊं को निर्देश दिए कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की कोताही न बरतें।  सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर एमपी सिंह, एसआई बृज भूषण गुरुरानी,एसआई प्रकाश भगत,एचसी जगपाल सिंह, एचसी संजय कुमार शामिल हैं।

Parvatanchal