अभियान: एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भिक्षावृत्ति में संलिप्त व कूड़ा बीनने वाले 30 बच्चों को किया रेस्क्यू

अभियान: एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भिक्षावृत्ति में संलिप्त व कूड़ा बीनने वाले 30 बच्चों को किया रेस्क्यू
Spread the love

 

देहरादून। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सरकारी व गैर सरकारी विभागों व संगठनों से समन्वय स्थापित कर 30 बच्चों को रेस्क्यू कर शिशु निकेतन, व तीलू रौतेली छात्रावास पहुंचाया।
आज यहां एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा नोडल अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल के निर्देशानुसार प्रभारी एन्टी ह्यूमन मनमोहन सिंह नेगी के निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों / संगठनों से समन्वय स्थापित कर भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा भीख मांगने, कबाड़ उठाने एवं कूड़ा बीनने को मजबूर बच्चों ,जिनकी देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता है, उनके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर चलाए गए रेस्क्यू अभियान में  शिमला बाई पास से भीख मांगने, एवं कूड़ा बीनने वाले 15 बालक, 10 बालिकाओं सहित 05 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। उन सबको बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसलिंग करायी गयी तथा उनके सर्वात्तम हितों को ध्यान में रखते हुए 05 बालिकाओं को सरफीना ट्रस्ट (खुला आश्रय गृह), 04 बलकों, 01 बालिका को शिशु निकेतन, 09 बालकों को समर्पण सोसाइटी (खुला आश्रय गृह) एवं 05 महिलाओं व उनके 06 बच्चों को वीरांगना तीलू रौतेली छात्रावास में भेजा गया।

Parvatanchal