आवाज़: ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग, पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

आवाज़: ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग, पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
Spread the love

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के धनारी पट्टी स्थित पटुड़ी और ढुंगालधार के ग्रामीणों ने सेम-मुखेम मोटरमार्ग निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। ग्रामीणों ने सीएम की घोषणा में स्वीकृत सेम-मुखेम मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सोमवार को धनारी पट्टी के पटुड़ी, ढुंगालधार के ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम प्रशांत कुमार आर्य को एक ज्ञपपन प्रेषित किया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गत वर्ष 2023 में उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में पांचवें धाम को जाने वाले पटूड़ी-सेम-मुखेम मोटर मार्ग निर्माण को लेकर आशवस्त किया था, लेकिन वर्तमान समय तक सड़क निर्माण की कार्रवाई अभी तक अधूरी है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गत सड़क निर्माण की मांग को लेकर वह पहले भी कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराने के साथ ही चुनाव बहिष्कार तक चुके हैं। जिस पर प्रशसन की ओर से उन्हें केवल आश्वस्त किया गया। कहा कि सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की भी समस्या बनी है। इससे ग्राम सभा से निरंतर पलायन जारी है। उन्होंने प्रेषित ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण की कार्यवाही नही की तो वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में ग्रामीण बच्चन सिंह रावत, राजेंद्र सिह बुटोला, धर्मेंद्र बिष्ट, दिनेश असवाल,भगवान बिस्ट,शिव सिंह बिष्ट, खुशपाल सिंह ईस्ट शिव सिंह चौहान, चैन सिंह असवाल, यशवंत बिष्ट आदि शामिल थे।

Parvatanchal