आयोजन: 14 वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार-2022 समारोह 30 अक्टूबर को
नयी दिल्ली। अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति(पंजी०) के तत्वाधान में चौदहवां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार-2022 समारोह का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर (रविवार) को किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय संयोजक मेनपाल सिंह राघव ने बताया कि समारोह में क्षत्रीय समाज के उन छात्र छात्राओं को, जिन्होंने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा अधिकतम अंकों (दिल्ली एनसीआर में 65% और बाकी प्रदेशों से 85%) से परीक्षा उत्तीर्ण की हो को प्रमाण पत्र, नगद राशि और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि दिल्ली व एनसीआर से बाहर के सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को समारोह में हिस्सेदारी करने के लिए समिति की ओर से रेलवे के द्वितीय श्रेणी साधारण शयनयान का आने-जाने का किराया दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति और फॉर्म के प्रारूप समाचार के साथ प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
विज्ञप्ति जारी करने वालों में अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक मेनपाल सिंह राघव के अलावा
राधेश्याम सिंह सोम (अध्यक्ष), मूलचंद सिंह चौहान (महामंत्री) तथा संजय राघव (खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्य मंत्री) शामिल हैं।



