आयोजन: डीएम डॉ. सौरभ गहरवार एवं ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी ने किया कृषि विभाग द्वारा संचालित 3-के जैविक आउटलेट का उद्घाटन

आयोजन: डीएम डॉ. सौरभ गहरवार एवं ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी ने किया कृषि विभाग द्वारा संचालित 3-के जैविक आउटलेट का उद्घाटन
Spread the love

 

नयी टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भंडारी द्वारा कोटेश्वर पर्यटन मेले के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित 3-के जैविक आउटलेट का उद्घाटन किया गया। परम्परागत कृषि विकास योजना /नमामि गंगे योजनान्तर्गत स्थानीय कृषकों द्वारा उगायी जा रही जैविक/परम्परागत फसलों की बिक्री हेतु प्रगति क्लस्टर स्वयं सहायता समूह न्याय पंचायत मणगांव स्थान चाका में संचालित कार्यक्रम स्थानीय कृषकों की आजीविका बढ़ाने हेतु किया जा रहा है।


मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढवाल श्रीमती अभिलाषा भट्ट द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कृषकों की अतिरिक्त आजीविका का सृजन करने एवं पर्वतीय कृषकों द्वारा उगायी जा रही जैविक/परम्परागत फसलों के उत्पादों का मूल्य संवर्द्धन एंव उचित दाम प्राप्त करने एवं विपणन सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु कलस्टर के आधार पर कृषि विभाग द्वारा संचालित परम्परागत कृषि विकास योजना/नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक आउटलेटों का निर्माण एवं किराये पर लिये जाने का काम चल रहा है। विकासखण्ड नरेन्द्रनगर के 25 ग्रामों में कृषि विभाग एवं अजीम प्रेम फॉउण्डेशन द्वारा कर्न्टजेन्स के माध्यम कृषकों की आय बढ़ाने हेतु आजीविका संर्वधन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा।
उद्घाटन के समय समूह की अध्यक्ष/सचिव रजनी देवी ग्राम कण्डारी गांव एवं समूह के अन्य सदस्य तथा मुख्य कृषि अधिकारी, टिहरी गढ़वाल उपस्थित थे।

 

Parvatanchal