आक्रोश : यूथ कांग्रेस ने सड़क में बने खड्डों में धान की रोपाई कर सड़कों की बदहाली पर जताया रोष 

आक्रोश : यूथ कांग्रेस ने सड़क में बने खड्डों में धान की रोपाई कर सड़कों की बदहाली पर जताया रोष 
Spread the love

कोटद्वार। कोटद्वार विधान सभा के अंतर्गत सड़कों की दुर्दशा पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा तरीका निकाला। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में मंगलवार को देवी मंदिर के समीप सड़कों में हुए गड्ढों में धान लगाते हुए सड़कों की दुर्दशा पर विरोध जताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार नगर की सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। सड़क में जब गड्ढे हो जाते हैं तो संबधित विभाग की ओर से टल्ले लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है। कहा कि क्षेत्र की सड़़कों की कुछ समय पहले ही मरम्मत की गई है। लेकिन घटिया डामरीकरण के कारण सड़कों में जरा सी बारिश के कारण खड्ढे होने लगे हैं। बारिश के दौरान पानी जमा होने से दुपहिया वाहन चालकों को ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर एडीबी द्वारा सड़कों को खोद कर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों के किनारे खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सड़कों में हुए गड्ढों की अति शीघ्र मरम्मत करने और पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को शीघ्र सही करने की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विरोध जताने वालों में अरविंद रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, आशीष भंडारी ,मानशेर सिंह सैनी, सागर जखमोला, रानू ,आमिर और अजीम आदि शामिल थे।

Parvatanchal