शिकंजा:15.37 ग्राम स्मैक के साथ दो दोस्त गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान मिली सफलता
हरिद्वार। यात्रा सीजन में हरिद्वार पहुंची भीड़ के बीच स्मैक बेचने की तैयारी कर रहे दो युवकों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 15.37 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बुधवार की शाम पुलिस टीम के साथ टिबड़ी रोड क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक को रुकने का इशारा किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आजाद और शौकीन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी बताए। तलाशी के दौरान आजाद के पास से 7.20 ग्राम और शौकीन के पास से 8.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल बरामद स्मैक 15.37 ग्राम निकली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यात्रा सीजन में बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर हरिद्वार में स्मैक बेचने आए थे। उन्होंने स्मैक रहमान उर्फ मोटा भाई नाम के व्यक्ति से खरीदने की बात भी कबूल की है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, जबकि सप्लायर की तलाश की जा रही है।

