टिकट वितरण गलत किए जाने का आरोप , इस्तीफा दिया

टिकट वितरण गलत किए जाने का आरोप , इस्तीफा दिया
Spread the love

हरिद्वार। लक्सर और खानपुर विधानसभा सीट पर वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री आनंद उपाध्याय ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि उन्होंने पिछले 22 साल से कांग्रेस में रहकर काम किया है। ब्लॉक व जिले से शुरू कर उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में अलग-अलग पदों का दायित्व निभाया है। वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए लक्सर सीट से टिकट का आवेदन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी आलाकमान ने टिकट वितरण गलत किया है। पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओ को नजरअंदाज किया गया है।

Parvatanchal