राजनीति: कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, कइयों ने थामा पार्टी का हाथ

राजनीति: कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, कइयों ने थामा पार्टी का हाथ
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 09 सितंबर। अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। कांग्रेस में लगातार लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। इसमें अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़ा वर्गों और मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। वहीं, नानकमत्ता से भी बड़ी संख्या में लोगों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में रोज कई लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘मुझे नानकमत्ता से फोन आया था कि कुछ लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से वंचित हो गए हैं, इसलिए उन्होंने वहां से देहरादून आकर कांग्रेस ज्वाइन की। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी के प्रति लोगों में कितना क्रेज है।’ गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी 12 तारीख को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 500 लोग कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सब लोग बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के कारण आज कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं। वहीं, सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा भाजपा हमारी परिवर्तन यात्रा से घबरा गई है।  उन्होंने कहा- ‘कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। हमारे साथ कार्यकर्ता जमीन में काम करने वाले हैं। हम ऐसे लोगों को कांग्रेस में ले रहे हैं जो किसी पद के प्रलोभन में नहीं आ रहे हैं बल्कि काम करने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनावों को फतह करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में लगातार लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किए गए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।’

Parvatanchal