संदिग्ध: जेसीबी से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही है जांच

संदिग्ध: जेसीबी से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही है जांच
Spread the love

 

संवाददाता
ऋषिकेश, 07 सितंबर। यहां हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला के समीप सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गुमानीवाला मनसा देवी क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव लटकी हालत में बरामद हुआ है। क्षेत्र के पार्षद ने बताया कि यहां सड़क के किनारे एक खराब जेसीबी खड़ी है।
इसमें रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकी हुई हालत में देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जेसीबी से नीचे फंदे से उतारा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ फोटोग्राफ और पर्ची बरामद हुई है। इस पर्ची में उसका नाम ममता गढ़वाली निवासी गली नंबर 10 गुमानीवाला मनसा देवी फाटक श्यामपुर लिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 प्रेमिका ने बनाया शादी के लिए दबाव,प्रेमी ने दे दिया ंगंगनहर में धक्का
रुड़की। रुड़की के शास्त्री नगर निवासी युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ आया है। युवती की हत्या की गई थी। आरोप है कि हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस के मुताबिक एक सितंबर को रितु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी स्कूटी पीर बाबा कालोनी के पास गंगनहर किनारे खड़ी मिली थी। युवती की मां ने उसके प्रेमी बंटी निवासी किशनपुर पर हत्या करने का शक जताया था। बंटी रुड़की में दुकान चलाता है।
मंगलवार को युवती का शव झाल से बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपित ने सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते उसने उसे गंगनहर किनारे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे बातों में उलझा कर युवती को गंगनहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी का फोन भी कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Parvatanchal