चुनावी रण: कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा रावत ने गांवों में जाकर किया जनसंपर्क

चुनावी रण: कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा रावत ने  गांवों में जाकर किया जनसंपर्क
Spread the love

हरिद्वार। मतदान की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है, चुनाव लड़ रहे तमाम उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इस बीच पहली बार चुनावी जंग में उतरी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुपुत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत पूरी मेहनत से अपना प्रचार अभियान चला रही हैं। अभियान को आगे बढ़ाते हुए सुश्री रावत ने अपने समर्थकों की टीम के साथ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। श्यामपुर-कांगड़ी क्षेत्र में पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की सम्मानित जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपना अमूल्य वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा रावत ने चंडीघाट, कांगड़ी , गाजीवाला, भैरव चौक, सज्जनपुर, बाहरपीली व श्यामपुर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर 14 फरवरी को 1 नम्बर का हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से जिताकर उत्तराखंड में कांग्रेस की जनहित की सरकार लाने की अपील की। अनुपमा रावत को विधानसभा सीट पर लोगों का व्यापक समर्थन मिलता दिख रहा है।

Parvatanchal