दुखद: गांव में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, लाइन ठीक करने को चढ़ा था पोल पर 

दुखद: गांव में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, लाइन ठीक करने को चढ़ा था पोल पर 
Spread the love

 

उत्तरकाशी।  मोरी के फते पर्वत क्षेत्र के दोणी गांव में बिजली की लाइन ठीक करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर दोणी गांव निवासी लाइनमैन संजय सिंह राणा (34) पुत्र लंबर सिंह लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने वे झुलस गए। ग्रामीण उन्हें मोरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान व थाना प्रभारी दीपक सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी ली गई और टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मृतक के परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी पांच बेटियां हैं और वह परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। अचानक हुई घटना से परिवार गहरे सदमे में है जबकि गांव में शोक का माहौल है।

Parvatanchal