सबक: बिना अनुमति के रिवाल्वर लेकर घूमना यूपी के व्यक्ति को पड़ा मंहगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सबक: बिना अनुमति के रिवाल्वर लेकर घूमना यूपी के व्यक्ति को पड़ा मंहगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

विकासनगर। दून पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान का असर असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना अनुमति लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वेदांश चौक के पास यूपी नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार अमित थापा (42) निवासी मिशन कम्पाउंड, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक .22 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। जांच में पाया गया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस सहारनपुर जनपद के लिए वैध था, लेकिन आरोपी इसे बिना किसी वैध अनुमति के उत्तराखंड की सीमा में लेकर घूम रहा था। आरोपी अपने 6-7 साथियों के साथ विकासनगर आया था, लेकिन पूछताछ में आने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका।पुलिस ने मौके पर ही लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना विकासनगर में आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, आरोपी के वाहन को मोटर वाहन अधिनियिम के तहत सीज किया गया, जबकि अन्य साथियों का सत्यापन कर पुलिस ऐक्ट में चालान किया गया।

Parvatanchal