कोविड आज़: राहत भरा रहा शुक्रवार, पढ़िए, कैसा रहा उत्तराखंड में संक्रमण का मिज़ाज

कोविड आज़: राहत भरा रहा शुक्रवार, पढ़िए, कैसा रहा उत्तराखंड में संक्रमण का मिज़ाज
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 10 सितंबर।
 कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड के लिए शुक्रवार को भी आई है राहत भरी खबर

पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी संक्रमित व्यक्ति की नहीं गई जान

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया शुक्रवार शाम तक का हेल्थ बुलेटिन

विभाग के अनुसार, राज्य में आज 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाई गई है पॉजिटिव

उत्तराखंड में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या हो गई है 343187

पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 28 लोगों ने दी कोरोना को मात

उत्तराखंड में अब भी एक्टिव मामलों की संख्या है 319

उत्तराखंड में शुक्रवार को संक्रमित पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या है इस प्रकार-

अल्मोड़ा 03,
बागेश्वर 02,
चमोली 04,
चम्पावत 03,
देहरादून 01,
हरिद्वार 04,
नैनीताल 02,
पौड़ी गढ़वाल 00,
पिथौरागढ़ 00,
रुद्रप्रयाग 00,
टिहरी गढ़वाल 00,
उधमसिंहनगर 00
तथा
उत्तरकाशी में 01

प्रदेश में शुक्रवार को ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक भी मामला सामने नहीं आया

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल 578 मामले आ चुके हैं सामने

अब तक कुल 131 लोगों की मौत हो चुकी है ब्लैक फंगस से

राज्य में ब्लैक फंगस के अब तक 349 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से किया जा चुका है डिस्चार्ज

प्रस्तुत है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-

 

Parvatanchal