कोविड आज़: उत्तराखंंड में कोरोना संक्रमण का मिला-जुला असर, पढ़िए, शुक्रवार का अपडेट

कोविड आज़: उत्तराखंंड में कोरोना संक्रमण का मिला-जुला असर, पढ़िए, शुक्रवार का अपडेट
Spread the love

 

संवाददाता

देहरादून, 03 सितंबर। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आज मिला-जुला असर देखने को मिला। राज्य में जहां आज संक्रमितों की तादाद में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई, वहीं मरने वालों की संख्या शून्य रही। सबसे बड़ी राहत की बात तो ये है कि राज्य के नौ जिलों में एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया। हालांकि चिंताजनक खबर यह आई है कि उत्तराखंंड के शेष चार जनपदों में कोरोना संक्रमण के 36 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। चिंताजनक बात यह है कि शुक्रवार को सिर्फ नौ लोग ही कोरोना को मात देने में कामयाब हो पाए। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अब भी कुल 410 संक्रमित लोग इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को उत्तराखंड में सिर्फ बागेश्वर में 01, देहरादून में 14, चमोली में 15 व पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए। बाकी किसी भी जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया ।

विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-

 

Parvatanchal