कोविड आज़: उत्तराखंड में शनिवार को टूटा संक्रमण का रिकॉर्ड
संवाददाता
देहरादून, 08 जनवरी। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेज़ी ने अब तूफ़ान की रफ़्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार की शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज़ सामने आए संक्रमण के मामलों ने पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शनिवार को प्रदेश में 1560 नए मामले सामने आए हैं।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी आई है। लगातार बढ़ते संक्रमण ने शनिवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश भर से 1560 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश भर में शनिवार को कोरोना संक्रमण के कुल 1560 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान 270 लोग कोरोना को मात देकर घरों को लौटे हैं। संक्रमण के चलते उत्तराखंड में अब तक कुल 7423 लोगों की जान जा चुकी है।
हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देहरादून जिले में सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना जांच में 537 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। नैनीताल जिले में 404, बागेश्वर जिले में 13, चंपावत जिले में 46, उत्तरकाशी जिले में 20, हरिद्वार जिले में 303, अल्मोड़ा जिले में 52, रुद्रप्रयाग जिले में 6, पिथौरागढ़ जिले में 82, टिहरी जिले में 28, चमोली जिले में 8, पौड़ी गढ़वाल जिले में 24 और उधमसिंहनगर जिले में 37 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अभी 3254 एक्टिव केस हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-


