दायित्व: I.P.S. प्रमेंद्र डोबाल ने संभाला S.S.P. हरिद्वार का चार्ज, गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाकर पीड़ित को न्याय दिलाना रहेगी प्राथमिकता
हरिद्वार। आईपीएस प्रमेन्द्र डोबाल ने हरिद्वार पहुंच कर एसएसपी का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने मां गंगा की पूजा की।
एसपी चमोली के पद से रिलीव होकर हरिद्वार पहुंचे I.P.S. प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा हर की पैड़ी पहुंच कर मां गंगा की पूजा की। इसके बाद उन्होंने S.S.P. हरिद्वार का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान एसएसपी डोबाल द्वारा पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं ऑफिशियल स्टाफ से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली।

स्टाफ से बातचीत करते हुए नवनियुक्त एसएसपी द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाकर पीड़ित को न्याय दिलाना अपनी प्राथमिकता बताते हुए महिला एवं बच्चों सम्बन्धी अपराधों पर रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाकर पीड़ित की मदद करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

