शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: बुधवार, 08 दिसंबर 2021

मेष – किसी काम में इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य रखें, इंतजार का फल जल्दी प्राप्त हो सकता है। काम से जुड़े दस्तावेज आगे बढ़ने में थोड़ा वक्त लग सकता है। काम की गति धीमी होने के बाद भी हौसला बना रहेगा।

करियर : करियर संबंधी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। अपनी योजना पर टिके रहने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर द्वारा बोली गई बातों का अवलोकन करके ही निर्णय लेना उचित है।

हेल्थ : गलत खान-पान का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

वृषभ – पुरानी बातों का असर कम होने लगेगा। तकलीफों से गुजरने के बाद भी सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहेगा। स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है, लेकिन पूरी तरह से खत्म होने में वक्त लगेगा।

करियर : टारगेट को पूरा करने के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। अचानक से काम संबंधी बदलाव के लिए भी खुद को तैयार रखना होगा।

लव : पति-पत्नी के बीच में उत्पन्न हो रहे विवाद को मिटने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : श्वसन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

मिथुन – पुराने लोग और रिश्तों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। अहंकार से बचें। परिस्थिति को नकारात्मक रूप से देखने से बचें। जांच-पड़ताल करके आगे बढ़ें। जब तक लोगों को आप माफ करना नहीं सीखते हैं, तब तक किसी भी रिश्ते में संतुलन बनाए रखना संभव नहीं होगा।

करियर : लॉ से जुड़े हुए लोगों को प्राप्त हो रहे अवसर का फायदा मिल सकता है।

लव : विवाह संबंधी बातें मन के अनुसार तय होने के बाद भी डर और बेचैनी रह सकती है।

हेल्थ : घुटनों की तकलीफ अधिक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कर्क – पैसों से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। वक्त पर पेमेंट प्राप्त न होने के कारण कुछ बातें अटकी हुई नजर आएंगी, लेकिन बड़ी मात्रा में पैसा भविष्य में मिल सकता है। इसलिए उदास न होते हुए हालात का सामना करें। अगले कुछ दिनों में तकलीफें दूर हो सकती हैं।

करियर : करियर संबंधी किसी एक बात को निश्चित करके उससे संबंधित काम करते रहने की आवश्यकता है। बार-बार फोकस हटने के कारण काम से संबंधित गंभीरता कम हो सकती है।

लव : अपेक्षा के अनुसार लोगों का सहयोग न मिलने से आपका निर्णय बदल सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी और शरीर की गर्मी तकलीफदायक साबित होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 9

सिंह – तनाव की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा, इसकी वजह से लोगों से दूरी बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से न बोलने की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पुरानी बातों का फिर से जिक्र होने की वजह से भी मानसिक तकलीफ हो सकती है।

करियर : जिस काम को पूरा करने की क्षमता नहीं है, उस काम को पूरा करने के लिए योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर से वाद-विवाद करने से बचें।

हेल्थ : नींद संबंधी तकरार बढ़ सकती है। एंग्जाइटी को काबू में रखने की कोशिश करनी होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

कन्या – कुछ जरूरी कामों में आगे बढ़ने की कोशिश सोच-समझकर करें। परिस्थिति का ठीक से अवलोकन न करते हुए निर्णय लेना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखकर परिस्थिति को जैसे ही वैसे ही देखने की कोशिश करें।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधी अवसर प्राप्त हो सकता है, लेकिन नौकरी या उच्च शिक्षा दोनों में से किसी एक का ही चुनाव करना ठीक रहेगा।

लव : पार्टनर्स अपने मतभेदों को स्पष्ट रूप से एक-दूसरे के सामने रख पाएंगे, जिसके कारण परिस्थिति सुलझती हुई नजर आएगी।

हेल्थ : त्वचा संबंधी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, जिसे ठीक होने के लिए वक्त लगेगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

तुला – परिवार के लोगों की वजह से यात्रा की संभावना बन रही है। इस यात्रा में आप अपने परिवार के अधिक करीब आने की कोशिश करें। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर किए गए काम की वजह से आपको आनंद प्राप्त होगा।

करियर : विदेश संबंधी काम करने वालों को दस्तावेज ठीक से पढ़कर ही अवसर का चुनाव करना है, इस बात का ध्यान रहें।

लव : पार्टनर द्वारा बार-बार निर्णय बदले जाने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ : पेट दर्द कुछ देर के लिए तकलीफ देगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृश्चिक – अपनी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता दोनों को बढ़ाने के लिए जल्दबाजी न करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का परिणाम जल्दी मिल सकता है। एक तकलीफ को कम करने की कोशिश में दूसरी तकलीफ बढ़ सकती है।

करियर : करियर संबंधी निर्णय अचानक से बदलना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें।

हेल्थ : पाचन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

धनु – खुद की गलतियों का परिणाम दूसरों पर भी हो सकता है। जरूरी कामों में बदलाव करने की कोशिश करें। जब तक आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक संयम के साथ काम करते रहें। दिल और दिमाग शांत रखकर लोगों के साथ व्यवहार ठीक करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह बढ़ते कंपटीशन के कारण सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें।

लव : विवाह संबंधी बातों को आगे बढ़ाते समय पार्टनर को अपने भूतकाल की जानकारी जरूर दें।

हेल्थ : एलर्जी और त्वचा संबंधी तकलीफ की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मकर – मन में उत्पन्न हो रहे विचारों की वजह से किसी एक काम पर एकाग्रता बनाए रखना संभव नहीं होगा। आपके आसपास के लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार के लोगों को अपनी तकलीफ के बारे में जानकारी जरूर दें।

करियर : किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करते समय तकनीकी खराबी हो सकती है।

लव : पार्टनर और रिलेशनशिप की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ : पेट दर्द और पेट में जकड़न महसूस हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

कुंभ – पैसों से संबंधित फायदा प्राप्त हो सकता है। खुद के सुख चैन के लिए खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों को खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से भी करीब महसूस करेंगे।

करियर : एग्रीकल्चर और रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है।

लव : माता पिता के खिलाफ जाकर रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लेना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।

हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मीन – कष्ट उठाने के बाद आपको मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है, इस कारण समाधान मिलेगा और आपको प्राप्त हुई खुशियों को बरकरार रखने की कोशिश करें। दान, धर्म और सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश करें। कोई बड़ी जिम्मेदारी फिलहाल न लें।

करियर : महिलाओं को हर क्षेत्र में फायदा नजर आएगा। क्लाइंट से प्राप्त हुआ बड़ा पेमेंट आपके काम को नई दिशा दे सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधित तकलीफ दूर हो सकती है।

हेल्थ : लिक्विड डाइट पर जोर देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

Parvatanchal