शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 15 मई 2026

मेष : आज का दिन भागदौड़ और छोटी-मोटी नोकझोंक वाला रहेगा। परिवार में किसी बात पर सबकी अलग राय होने से माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए मुकाबला कड़ा रहेगा। कार्यशैली में बदलाव लाना जरूरी होगा। बच्चों के बीच खेल या किसी छोटी बात पर विवाद संभव है। धैर्य और सही रणनीति से स्थिति संभल जाएगी। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वैचारिक मतभेद काम की रफ्तार धीमी कर सकते हैं। नई जाब के लिए अभी संघर्ष जारी रहेगा। अपनी जगह पक्की करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। कंपटीशन के बावजूद आपका आत्मविश्वास आपको आगे रखेगा। पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत की कमी से गलतफहमियां पैदा होंगी। अविवाहितों के लिए दिन थोड़ा नीरस रह सकता है। दोस्तों के साथ किसी प्लान को लेकर असहमति हो सकती है। रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए शब्दों का चयन संभलकर करें। ज्यादा गर्मी की वजह से घमौरियां या खुजली की समस्या हो सकती है। भरपूर पानी पिएं और मसालेदार भोजन से परहेज करें। सुबह की सैर और हल्का व्यायाम स्वास्थ्य सुधारने में मदद करेगा।
वृष : आज का दिन पुरानी चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का है। परिवार में किसी बात से मन थोड़ा उदास रह सकता है और आप एकांत की तलाश करेंगे। बिजनेसमैन पुरानी योजनाओं को बंद कर नया रास्ता तलाशेंगे। गृहणियां घर के कामों से थोड़ा ब्रेक लेना चाहेंगी। आर्थिक पक्ष में फिलहाल संतुष्टि की कमी रहेगी, लेकिन नई दिशा भी दिखेगी। टूरिज्म और एक्सप्लोरेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन विचारपूर्ण रहेगा। ऑफिस में वर्तमान प्रोजेक्ट से आपका मन हट सकता है। नई जाब के लिए आप अपनी मौजूदा भूमिका बदलने का मन बना सकते हैं। सफलता के लिए अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनें। जल्दबाजी में नौकरी या प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला न लें। पार्टनर के साथ होते हुए भी आप मन ही मन कुछ और सोचेंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में ठहराव आने की संभावना है। अविवाहित फिलहाल अकेले रहना पसंद करेंगे और पुराने रिश्तों की यादें भावुक कर सकती हैं। अपनी भावनाओं के प्रति ईमानदार रहें और पार्टनर से साफ बात करें। पानी की कमी से होंठ सूखने या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। पर्याप्त तरल पदार्थ लें और पैरों को आराम दें। रात को जल्दी सोएं और स्क्रीन टाइम कम करें।
मिथुन : आज का दिन आत्मविश्वास और अपनी कला दिखाने का है। पारिवारिक मामलों में आपकी चतुराई से कोई पुराना मामला सुलझ जाएगा। बिजनेसमैन के लिए अपनी बेहतरीन सेल्स स्किल्स से बड़ी डील पक्की करने का समय है। होममेकर घर के मैनेजमेंट में नए और आधुनिक बदलाव लाएंगी। बच्चों में नई चीजें सीखने की ललक दिखेगी। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। आईटी और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। स्किल्ड प्रोफेशनल्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके टैलेंट और लीडरशिप की सराहना होगी। नई जाब के लिए आपकी योग्यता ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अपनी स्किल्स को सही जगह इस्तेमाल करेंगे, तो फायदा मिलेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में नया जोश और जादू जैसा एहसास होगा। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी समझ और गहरे विश्वास की नींव मजबूत होगी। अविवाहितों के जीवन में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। रिश्तों में आई नीरसता को आप अपनी मीठी बातों से दूर कर देंगे। हाथों की नसों में हल्का खिंचाव या तनाव हो सकता है। काम के बीच छोटे ब्रेक लें और उंगलियों का व्यायाम करें। ओमेगा-3 और विटामिन युक्त आहार का सेवन बढ़ाएं।
कर्क : आज का दिन उत्सव, स्थिरता और पारिवारिक खुशियों का है। घर में किसी मांगलिक काम या छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए बिजनेस की नींव मजबूत करने और नए ऑफिस की योजना बनाने का अच्छा समय है। होममेकर घर की सुख-सुविधाओं और सजावट में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर और सुरक्षित रहेगी। इवेंट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्किटेक्ट्स के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू करने का शुभ दिन है। ऑफिस में आपकी मेहनत का फल बोनस या रिवॉर्ड्स के रूप में मिल सकता है। नई जाब के लिए किसी बड़ी कंपनी से बुलावा आ सकता है। स्थिरता और लंबे समय के लाभ मिलेंगे। प्रेम में मजबूती और गहरे कमिटमेंट का दिन है। पार्टनर के साथ सगाई या विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी समझ नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। अविवाहितों के लिए अच्छे और प्रतिष्ठित परिवार से रिश्ता मिलने के योग हैं। रिश्तों में संतुलन और खुशी बनी रहेगी। मसूड़ों में सूजन या दांतों में ठंडा-गरम लगने की समस्या परेशान कर सकती है। ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखें और मीठी चीजों से परहेज करें।
सिंह : आज का दिन बड़े बदलाव और पुरानी आदतों को छोड़ने का है। परिवार में कोई पुरानी परंपरा या घर का नियम हमेशा के लिए बदल सकता है। बिजनेसमैन पुरानी नीतियां छोड़कर नया बिजनेस स्ट्रक्चर तैयार करेंगे। बुजुर्गों का अनुभव इस बदलाव में मददगार होगा। आर्थिक मामलों में नई और ठोस योजनाएं बनेंगी। पुराने बोझ छोड़ने से आगे का रास्ता साफ होगा। पैथोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष है। जटिल और पुराने मामलों से जुड़े प्रोफेशनल्स को नई सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी भूमिका या टीम में अचानक बदलाव हो सकता है। नई जाब के लिए पुरानी जगह छोड़ने का विचार मजबूत होगा। बदलाव को समझदारी से अपनाएं। प्रेम में कोई रिश्ता नया मोड़ ले सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियों का अंत होगा। लांग टर्म रिलेशनशिप में अब आगे बढ़ने या बड़ा फैसला लेने का समय है। अविवाहितों के लिए पुराने दुखों से निकलकर नए प्रेम में जाने का योग है। रोमांस में नई ताजगी महसूस होगी। स्कैल्प में खुजली या डैंड्रफ की समस्या परेशान कर सकती है। हर्बल टी और ताजे फलों के रस का सेवन बढ़ाएं। पुराने रोग धीरे-धीरे कम होंगे और शरीर में नई स्फूर्ति आएगी।
कन्या : आज का दिन मानसिक दबाव और कुछ रुकावटों का है। परिवार में चल रही गतिविधियों के कारण आप खुद को थोड़ा फंसा हुआ महसूस करेंगे। बिजनेसमैन के लिए कोई बड़ा फैसला लेना कठिन रहेगा। होममेकर घर की छोटी समस्याओं को बड़ा मानकर तनाव ले सकती हैं। आर्थिक मामलों में असुरक्षा बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बाहर निकलना जरूरी है। डेटा एंट्री और प्रूफ रीडिंग से जुड़े लोगों को काम का भारी दबाव महसूस होगा। ऑफिस में नियमों की वजह से आप खुद को बंधा हुआ पाएंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी काम में देरी करा सकती है। नई जाब के आफर्स में स्पष्टता की कमी रहेगी। करियर को लेकर ज्यादा सोचने से बचें और काम को छोटे हिस्सों में पूरा करें। प्रेम में बातचीत की कमी के कारण अकेलापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर मन में घुटन बनी रह सकती है। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शक की भावना बढ़ सकती है। अविवाहित किसी पुराने रिश्ते के बोझ से बाहर नहीं निकल पाएंगे। रिश्तों की मानसिक बाधा भरोसे और साफ बातचीत से दूर होगी। गर्दन में अकड़न या सर्वाइकल दर्द परेशान कर सकता है। लगातार स्क्रीन इस्तेमाल करने से आंखों में भारीपन और थकान हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग लाभदायक रहेगी।
तुला : आज का दिन आत्मनिर्भरता, सुविधा और व्यक्तिगत सफलता का है। परिवार में आपकी मेहनत और बढ़ती समृद्धि की सराहना होगी। बिजनेसमैन अपने दम पर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। होममेकर खुद के लिए समय निकालेंगी और अपनी पसंद की खरीदारी करेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर बनी रहेगी। अपनी आजादी और उपलब्धियों का आनंद लेंगे। ब्यूटी इंडस्ट्री और ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। स्वतंत्र प्रोफेशनल्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके व्यक्तिगत प्रदर्शन की तारीफ होगी और बोनस मिल सकता है। नई जाब के लिए आपका प्रोफाइल सबसे आगे रहेगा। पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी और नई पहचान मिलेगी। पार्टनर के साथ लग्जरी डेट या किसी अच्छी जगह घूमने का आनंद लेंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी सम्मान और सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए किसी सफल और आत्मनिर्भर व्यक्ति का विवाह प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में स्वावलंबन और प्यार का सुंदर संतुलन रहेगा। चेहरे पर हल्की सूजन या आंखों के नीचे काले घेरे थकान की वजह से हो सकते हैं। आयरन की कमी महसूस हो तो पालक, अनार और चुकंदर का सेवन बढ़ाएं। त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक माइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
वृश्चिक : आज का दिन अपनी स्थिति को मजबूती से बचाने और संघर्ष का है। पारिवारिक मामलों पर वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन आपका पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेसमैन को मार्केट में विरोधियों की नई चालों से सावधान रहना होगा। अपनी जगह बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। विवादों से दूर रहें और रणनीति से काम लें। सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की ईर्ष्या आपकी प्रगति में बाधा डाल सकती है, लेकिन अंत में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। फ्रीलांसर्स को नए प्रोजेक्ट पाने के लिए काफी संघर्ष और नेगोशिएशन करना होगा। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से तनाव हो सकता है। पार्टनर के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए साहस दिखाना होगा। अविवाहितों के लिए विवाह की बात चलते-चलते अचानक रुक सकती है। रिश्तों में प्राइवेसी बनाए रखें, ताकि कोई आपकी बातों का फायदा न उठा सके। मांसपेशियों में अचानक क्रैम्प्स आने की संभावना है। ज्यादा भागदौड़ से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। फिजियोथेरेपी या हल्की स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी।
धनु : आज का दिन आत्ममंथन और थोड़ी उदासीनता का है। परिवार में चल रही गतिविधियों के प्रति आप कुछ लापरवाह रह सकते हैं। बिजनेसमैन नए बिजनेस आफर्स को बिना सोचे-समझे ठुकरा सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा नीरस और ठंडा महसूस होगा। बच्चे पढ़ाई से ब्रेक लेना चाहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश में रुचि कम रहेगी। नए जाब आफर्स आपकी उम्मीदों पर शायद खरे नहीं उतरेंगे। ऑफिस में चल रही गॉसिप से आप खुद को अलग रखेंगे। फ्रीलांसर्स को नए काम में रुचि कम रहेगी। मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को एकाग्रता में परेशानी हो सकती है। वर्तमान भूमिका से असंतोष रहेगा। कुछ नया खोजने की कोशिश करें, लेकिन जल्दबाजी न करें। प्रेम में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के प्यार और भावनाओं को आप अनजाने में नजरअंदाज कर सकते हैं। लांग टर्म रिलेशनशिप में नयापन कम रहेगा। अविवाहित नए रिश्तों के प्रस्तावों पर ध्यान नहीं देंगे। बातचीत की कमी न बढ़ने दें। थोड़ा खुलकर बात करेंगे, तो रिश्ता संभलेगा। पेट में भारीपन या खट्टी डकार की समस्या परेशान कर सकती है। दिनभर आलस और शारीरिक सुस्ती बनी रहेगी। जंक फूड से परहेज करें और लिक्विड डाइट बढ़ाएं।
मकर : आज का दिन नई उम्मीद, शांति और सही मार्गदर्शन का है। पारिवारिक माहौल में सुकून और खुशी महसूस होगी। बिजनेसमैन के लिए नए ऑनलाइन प्रचार और ब्रांडिंग के अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर में किसी सदस्य की उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाएं आध्यात्मिक शांति और ध्यान का अनुभव करेंगी। आर्थिक पक्ष में सुधार की नई किरण दिखेगी। सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा है। ऑफिस में आपके विजन और स्पष्टता की खूब सराहना होगी। नई जाब के लिए सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। करियर ग्राफ में लगातार वृद्धि होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने की प्रबल संभावना है। सही दिशा में किया गया प्रयास आज लाभ देगा। प्रेम में नई उम्मीद और प्रेरणा आएगी। पार्टनर के साथ संबंधों में आई पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी विश्वास और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए शांत और सुलझे हुए स्वभाव वाले व्यक्ति का प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में नई जान डालने के लिए दिन अच्छा है। त्वचा पर नई चमक और ताजगी आएगी। शरीर में विटामिन-डी की कमी दूर होगी और हड्डियों का हल्का दर्द ठीक होगा। पुरानी बीमारी से उबरने के बाद इम्यूनिटी बढ़ेगी।
कुंभ : आज का दिन गहरी समझ, अंतर्ज्ञान और गुप्त बातों को समझने का है। परिवार में आपकी बुद्धिमत्ता और शांत स्वभाव की सराहना होगी। बिजनेसमैन के लिए अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करना लाभदायक रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। होममेकर अपनी रचनात्मकता और समझ से घर को व्यवस्थित करेंगी। बुजुर्गों का सानिध्य मानसिक शांति देगा। आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहेगी। मनोविज्ञान और ज्योतिष से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रिसर्च स्कालर्स के लिए अपनी नई खोज दुनिया के सामने रखने का सही समय है। ऑफिस में आपकी गंभीर सोच और योजना बनाने की कला की तारीफ होगी। नई जाब के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से काल आ सकता है। गहराई से किया गया काम पहचान दिलाएगा। पार्टनर के साथ बिना बोले ही एक-दूसरे की भावनाएं समझ लेंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी विश्वास और परिपक्वता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए शांत और गंभीर व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से जुड़ाव की संभावना है। रिश्तों में गहराई आएगी और रोमांस में शालीनता रहेगी। दोस्ती में सच्चा मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। रात को सोने से पहले ध्यान करना लाभदायक रहेगा। हार्मोनल संतुलन बना रहेगा और आप फिट महसूस करेंगे। योग और सात्विक आहार को दिनचर्या में शामिल करें।
मीन :: आज का दिन टीमवर्क, नए कोलैबोरेशन और स्किल्स सीखने का है। पारिवारिक मोर्चे पर घर के रिनोवेशन या नई सजावट की योजना बन सकती है। बिजनेसमैन के लिए नई पार्टनरशिप में निवेश लाभदायक रहेगा। होममेकर घर के मैनेजमेंट में अपनी विशेष समझ दिखाएंगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। मिलकर किए गए कामों से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्किटेक्चर और मूर्तिकला से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। डिजाइनर्स को बड़े कांट्रैक्ट मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी टेक्निकल स्किल्स और मेहनत की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। प्रमोशन की दिशा में आपकी मेहनत रंग लाएगी। टीम के साथ मिलकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की सुख-सुविधाओं पर चर्चा करेंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में एक-दूसरे के प्रति सम्मान गहरा होगा। अविवाहितों के लिए कार्यक्षेत्र में किसी मेहनती व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। दोस्ती में ईमानदारी की बॉन्डिंग दिखेगी। रिश्तों में सहयोग और भरोसा बढ़ेगा। भारी सामान उठाने से बचें और नियमित स्ट्रेचिंग करें। संतुलित और पोषण युक्त आहार लें। मानसिक रूप से आप काफी फोकस्ड और संतुष्ट महसूस करेंगे।

