बेरहमी: 6 टुकड़ों में काटा युवती को , 5 ट्रेन में मिले, सिर गायब; बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक

बेरहमी: 6 टुकड़ों में काटा युवती को , 5 ट्रेन में मिले, सिर गायब; बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक
Spread the love

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छोड़ दिया।
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शव के पांच टुकड़े बरामद हुए, लेकिन सिर गायब है। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली।
बक्सा खोला गया, तो उसमें 25-30 वर्ष की आयु की महिला का धड़ मिला, जिससे लोग सन्न रह गए। पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ-पैर बरामद हुए। जांच के लिए तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई।
एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का ब्योरा लिया गया है। हालांकि, सामान्य टिकट वाले भी उसमें सवार थे। इससे जांच में दिक्कत हो सकती है।

Parvatanchal