आस्था: हरदा पहुॅचे श्री गणेश महोत्सव, कहा- ‘गणेशाय नमः भगवान गणेश करेंगे सब का कल्याण’
नीरज कुमार
देहरादून 10 सितम्बर।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने गांधी रोड स्थित पंचायती मन्दिर में पहुॅचकर श्री गणेश महोत्सव में भाग लिया और कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सबका कल्याण करेंगे। उन्होंने कहा- ‘राज्य के सामने जो चुनौतियां हैं, जो प्रकृति का प्रकोप है, कोविड का प्रकोप है, उससे हम सबकी रक्षा एकदंत करेंगे। आज हमने उनके चरणों में नमन कर प्रभु का आशीर्वाद मांगा है। हम पर उनकी कृपा बनी रहेगी।’ उन्होंने पंडित शशि बल्लभ से आशीर्वाद भी ग्रहण किया। श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा द्वारा किया गया था। पंडित शशि बल्लभ शास्त्री द्वारा भजन व श्री गणेश भगवान की महिमा का वर्णन अपनी मधुरवाणी से कर पूजा अर्चना व हवन सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में अपना परिवार से पुरुषोत्तम भटट्, मीना बिष्ट, रेखा ढींगरा, महिपाल रावत, बलभद्र नेगी, गोवर्धन शर्मा, डॉ एसके गोविन्द, सुनील बांगा, जयकृत कंडवाल, गायत्री चौहान, सुशीला, अंजना, शशि बाला, सोमलता, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, अनिल मोटा, संदीप उनियाल, संजय श्रीवास्तव, विक्रांत चौरसिया, अंकुर मल्होत्रा, अनिल ठाकुर, गौरव त्रिपाठी, विनित नागपाल व अमीचन्द सोनकर आदि श्रद्धालु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

