चुनावी रण: कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी चुनौती
महंगाई, विकास, बेराजगारी पर करें डिबेट
भाजपा के 2017 के घोषणापत्र को पढ़ लेने की भी दी सलाह
पूछा, कहां खो गया लोकायुक्त ?
देहरादून, 03 फरवरी।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बेरोजगारी, मंहगाई, विकास, पलायन पर बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि वो पुराने हथकंडे छोड़कर इन मुद्दों पर चर्चा के लिये आगे आयें। उन्होंने भाजपा सरकार के पिछले पॉच वर्ष के शासन में भ्रष्टाचार व विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खनन प्रेमी शासक बताया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस शासन के दौरान विधानसभा के पटल पर नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अजय भटट् द्वारा दिये गये भाषणों व आरोपों को पढ़ने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि बेहतर हो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनके अपने नेताओं द्वारा विधानसभा के रिकार्ड में दर्ज भाषण को पढ़ लें। उन्होंने कहा कि जनता ‘सन आफ सरकार’, ‘आपदा का हत्यारा’, ‘पौली हाऊस घोटाला’ और 35 लीटर पेट्रोल पीने वाले स्कूटर को भूली नहीं है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र/घोषणापत्र में उल्लिखित बातों को पढ़ने के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पार्टी के 2017 के विधानसभा चुनाव में किये वादों व घोषणापत्र को भी पढ़ लेना चाहिेए, जिसमें भाजपा सरकार बनते ही लोकायुक्त देने का वादा व अर्थव्यवस्था पर स्वेत पत्र जारी करने की बात कही गई थी। लोकायुक्त, अर्थव्यवस्था पर स्वेत पत्र भी पार्टी का वायदा जुमला साबित हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने राजस्व में 19.5 की दर सौपीं थी जो आज 9 प्रतिशत पर आ गई है। भाजपा सरकार ने परकैपिटा इन्कम, पलायन व तमाम विकास के कामों को पिछले पॉच वर्षो में चौपट किया है। इसके साथ-साथ कोविड-19 में सरकार के कुप्रबन्धन के कारण कई लोगों को अपने प्रियजनों को खोना पड़ा है।
युवाओं ने कांग्रेस के समर्थन में गाया गीत,
मुख्यालय में हुई लांचिंग, प्रभारी देवेन्द्र यादव ने किया स्वागत
‘न होगा कोई बेरोजगार, नौकरी- चाकरी की होगी भरमार, आयेगी जब कांग्रेस की सरकार’
राजीव भवन में आज युवाओं द्वारा रचित गीत जिसके बोल ‘न होगा कोई बेरोजगार, नौकरी चाकरी की होगी भरमार, आयेगी जब कांग्रेस की सरकार’ जिसके गायक को श्रेष्ठ नेगी को कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने गीत बनाने के लिये पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, गुल मौहम्मद ने विधिवत रूप से गाने की लांचिंग कांग्रेस मुख्यालय में की। गीत के रचियता, लिरिक व कम्पोजिटर विकास मुखिया, स्वर श्रेष्ठ नेगी व सौरव बाल्मीकि हैं। ज्ञात रहे कि सौरव वाल्मीकि इंडियन आईडल सत्र 10 में टॉप 5 में अपनी जगह बना चुके हैैं।

