आफ़त: भारी बारिश से 72 सड़कें बाधित, लोगों की बढ़ी परेशानियां

आफ़त: भारी बारिश से 72 सड़कें बाधित, लोगों की बढ़ी परेशानियां
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 03 सितंबर। प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते दिनों हुई भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में शुक्रवार (आज) सुबह तक बड़े राजमार्ग और ग्रामीण मार्गों को मिलाकर तकरीबन 72 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने की कोशिश की जा रही है।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रदेश भर में कई राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हैं तो अन्य सड़कों की हालत भी खस्ता है। राज्य आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बजे 11.30 तक प्रदेश में 72 छोटे-बड़े मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने की कोशिश लगातार जारी है। जिलेवार सड़कों और राजमार्गों की स्थिति पर एक नजर डालते हैं।

Parvatanchal