पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर के निधन पर सीपीएम ने जताया दुःख
संवाददाता
देहरादून 13 दिसम्बर।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैन्ट विधानसभा के विधायक हरबन्स कपूर के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया है ।पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में समाज के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुऐ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक सन्तप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ।
इस अवसर पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली , किसान सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, इन्दु नौडियाल ,अनन्त आकाश , लेखराज ,एस एस नेगी ,विजय भट्ट ,नितिन मलेठा ,हिमांशु चौहान,भगवन्त पयाल ,रविन्द्र नौडियाल ,देवानंद नौडियाल व सतीश धौलाखण्डी आदि मौजूद थे ।

