आक्रोश: त्रिपुरा में सीपीआई (एम)कार्यकर्ताओं पर हमलों के विरोध में फूंका पीएम का पुतला

आक्रोश: त्रिपुरा में सीपीआई (एम)कार्यकर्ताओं पर हमलों के विरोध में फूंका पीएम का पुतला
Spread the love

 

भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं पर घरों व पार्टी कार्यालयों पर आगजनी करने का भी लगाया आरोप

संवाददाता
देहरादून, 11सितम्बर।
त्रिपुरा में भाजपाई एवं संघ परिवार की गुण्डागर्दी के खिलाफ आज राजधानी देहरादून में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क के निकट मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी व त्रिपुरा की भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिये पार्टी व समर्थकों के खिलाफ एक के बाद एक हमले व घरों और कार्यालयों में आगजनी के साथ ही सीपीएम कार्यकर्ताओं की हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस सब के खिलाफ सीपीएम न केवल त्रिपुरा में, बल्कि पूरे देश में संघर्षरत है तथा भाजपा की गुण्डागर्दी का माकूल जबाब दे रही है ।वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ कई किलोमीटर लंबा सीपीएम का मार्च था। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री कॉमरेड माणिक सरकार इस मार्च को लीड कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा वैसे सीपीएम लगातार जनता की हक और अधिकार की लड़ाई और बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ आए दिन सड़कों पर है। कल सीपीएम का त्रिपुरा में प्रदर्शन चल रहा था। बीजेपी और आईपीएफटी के गुंडों ने माणिक सरकार पर हमला किया था। हालांकि सीपीएम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इतनी भारी थी कि माणिक सरकार को खरोंच तक नहीं आने दी।
आज पूरे त्रिपुरा में बीजेपी की गुंडागर्दी के खिलाफ सीपीएम का जबरदस्त प्रदर्शन था। जिन सांप्रदायिक तत्वों से माणिक सरकार ने त्रिपुरा को मुक्त करवाया था, आज वही अराजक और सांप्रदायिक ताकतें फिर से खड़ी हो चुकी हैं। गोदी मीडिया इस विशाल प्रदर्शन को नहीं दिखाएगा, यह सत्य है ।
इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी , जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित , पार्टी नेता कामरेड सुरेंद्र सिंह सजवाण , शिवप्रसाद देवली , कमरूद्दीन , लेखराज , अनन्त आकाश , किशन गुनियाल, माला गुरूंग, सुरेन्द्र रावत , रविन्द्र नौडियाल , नितिन मलेठा , हिमांशु चौहान , देवानंद नौटियाल , भगवन्त पयाल , सत्यम , विजय भट्ट , रबैका व चन्द्र मोहन आदि समेत बडी़ संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Parvatanchal