दुश्वारियां: चकराता ब्लॉक के बीस से अधिक गांवों में आठ दिन से संचार सेवा ठप

दुश्वारियां: चकराता ब्लॉक के बीस से अधिक गांवों में आठ दिन से संचार सेवा ठप
Spread the love

विकासनगर। चकराता ब्लॉक के सीमांत लाखामंडल क्षेत्र के नाडा गांव में स्थित बीएसएनएल का मोबाइल टावर पिछले आठ दिन से खराब है। टॉवर खराब होने के इससे जुड़े 20 से अधिक गांवो में संचार व्यवस्था ठप हो गई है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने विभाग के विरुद्ध रोष जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए सीमांत नाडा गांव में मोबाइल टावर लगाया है। टावर खराब होने से क्षेत्र के नाडा, गड़सार, सांखाल, मटियालोड, कामरा व रोसाना सहित आसपास के 20 से ज्यादा गांवों में संचार व्यवस्था ठप है। टावर के खराब रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल शोपीस बने हुए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष लाखामंडल रमेश भाटिया, ग्रामीण जगवीर सिह, सुरेंद्र सिह, बलबीर सिंह, नारायण सिंह और मुकेश, गुड्डू आदि का कहना है की इस संबंध में वह कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। वे केबल कटी होने की बात कह पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश लोग सिर्फ बीएसएनएल की सेवाओं पर ही निर्भर है। यहां अन्य प्राइवेट ऑपरेटर के सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे लोगों को एक-दूसरे से संपर्क साधने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने शीघ्र ही विभाग से संचार व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की है। वहीं, एसडीओ चतर सिह चौहान ने कहा कि बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने से टॉवर ठप है। ओएफसी लाइन को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।

Parvatanchal