तैयारी: झंडा मेले को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक
देहरादून। इस बार ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला पंचमी तिथि यानी 22 मार्च से शुरू होगा। श्री झंडे जी के आरोहण व मेले की तैयारियों को लेकर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने तैयारियां का जायजा लिया। सिटी मैजिस्ट्रेट, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने दरबार साहिब पहुंच कर मेला व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की।
मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि इस साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से संगतें श्री झंडा जी मेला में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की मेला आयोजन समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। मेले के दौरान आयोजित होने वाले विशेष आयोजनों व कार्यक्रमों की तिथियों के अनुसार सफल आयोजन के लिए रोडमैप पर चर्चा की गई और ट्रैफिक व्यवस्था, संगतों के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान तैयार हुआ।

