राजकाज: प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को आज शपथ दिलाएंगे राज्यपाल
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा संगठन में जद्दोजहद चल रहा है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। जहां, केंद्रीय भाजपा संगठन मुख्यमंत्री चयन को लेकर लगातार बैठकें कर रहा है।. वहीं, दूसरी ओर 21 मार्च यानी सोमवार की सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे।
इससे पहले सोमवार सुबह बंशीधर भगत राजभवन पहुंचेंगे। जहां राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और फिर राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में ही शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद बंशीधर भगत करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे, जहां नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए विधानसभा और सचिवालय में तैयारियां शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि भाजपा के विधायक मंडल दल की बैठक होने से पहले ही सभी विधायकों को शपथ दिला दिया जाएगा।

